19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक्शन हीरो बनना एक बड़ी उपलब्धि : विद्युत जामवाल

Vidyut Jammwal.

नई दिल्ली, 19 मई | अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि उन्हें एक एक्शन हीरो बनने पर गर्व है और वह इसे एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। विद्युत ने साल 2011 में आई एक्शन से भरपूर फिल्म ‘फोर्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह इसी शैली की फिल्म ‘कमांडो’ व ‘जंगली’ में नजर आए।

क्या उन्हें बॉलीवुड में सिर्फ एक एक्शन हीरो के रूप में टाइपकास्ट होने का डर नहीं है?

इस पर अभिनेता ने आईएएनएस से कहा, “यह सवाल उन लोगों से पूछिए, जिन्हें काम की तलाश है और जो इसी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। 130 करोड़ की जनसंख्या वाले किसी देश में एक्शन हीरो बनना, क्या ‘सिर्फ’ है? मैं ऐसा नहीं मानता। मैं इसे एक बड़ी उपलब्धि मानता हूं।”

वह आगे कहते हैं, “मैं कभी यह नहीं कहूंगा कि यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म है या मैं एक एक्शन स्टार हूं, लेकिन मुझे बेहद गर्व है और मैं कहना चाहूंगा कि अगर सुधार की कोई गुंजाइश है, तो मैं और भी अच्छा बनना चाहूंगा, तो फिलहाल के लिए मैं बस एक्शन ही कर रहा हूं।”

विद्युत आने वाले समय में ‘खुदा हाफिज’ में नजर आएंगे, जो कि एक रोमांटिक फिल्म है।

फारुक कबीर द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक-एक्शन-थ्रिलर फिल्म में उनके साथ शिवालिका ओबेरॉय हैं, जिन्होंने हाल ही में फिल्म ये साली आशिकी के साथ अपना डेब्यू किया।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading