November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

कोरोनावायरस प्रभाव : ‘छोटी सरदारनी’ अभिनेता अमल सेहरावत की बिल्डिंग सील

Amal Sehrawat.

मुंबई, 19 मई | टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ के अभिनेता अमल सहरावत की अंधेरी वेस्ट स्थित बिल्डिंग एक व्यक्ति के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने पर सील कर दी गई है। अमल ने कहा, “शुरुआत में यह हमारे लिए झटका था, लेकिन बाद में जब रेजिडेंट एसोसिएशन से पता चला कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को मामूली से लक्षण हैं, तब जाकर हमें राहत मिली।”

एक्टर को लगता है कि यह घबराने की बात नहीं हैं। बस अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, यहां रहने वालों को बाहर निकले की अनुमति नहीं है। सिर्फ डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी ही अंदर प्रवेश कर सकते हैं। किसी को अपना सामान या पार्सल लेना है तो उसके लिए समय निर्धारित है जब रेजिडेंट अपना समान रिसेप्शन पर जा कर ले सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मरीज और उसके परिवार द्वारा इस्तेमाल किए गए लिफ्ट को अन्य लोग प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उस लिफ्ट को निश्चित अंतराल के बाद सैनिटाइज किया जा रहा है।”

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment