24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनवीडियो

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक के लिए भेजा लीगल नोटिस

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=P4ZMBvZU2aA%5B/embedyt%5D

 

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अभिनेता को एक लीगल नोटिस भेजकर उनसे तलाक मांगा है. टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक इन्टरव्यू में, आलिया के वकील अभय सहाय ने कहा कि “नवाजुद्दीन को ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से 7 मई को कानूनी नोटिस भेजा गया था, फिल्हाल नोटिस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कोई जवाब अभी नहीं आया है।”

नवाजुद्दीन और आलिया की शादी 2009 में हुई थी वहीं, 45 वर्षीय अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई से 12 मई को ही उत्तर प्रदेश के बुढाना चले गए हैं. अभिनेता और उनके परिवार की कोविड-19 की जांच की गई और जिसकी रिपोर्ट भी नेगिटिव आई. वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बीते दिन ट्वीट कर कहा, “हाल ही में मेरी छोटी बहन की मृत्यु होने के कारण, मेरी 71 वर्षीय मां को दो बार बेचैनी के दौरे पड़ चुके हें.

हमने राज्य सरकार द्वारा तय सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया है. हम, अपने गृऊ नगर बुढाना मे पृथक-वास में हैं. कृपया आप भी घर में रहें, सुरक्षित रहें”

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading