40.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड के धनबाद में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

रांची, 23 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड के धनबाद में जीटी रोड पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। ये सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार थे और रामगढ़ से आसनसोल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जीटी रोड पर गोविंदपुर के पास एक घुमावदार मोड़ पर स्थित पुल के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार लगभग 100 मीटर नीचे जा गिरी।हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। कार पर सवार दो पुरुषों, दो महिलाएं और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। आस-पास के लोगों की सूचना पर गोविंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। मृतकों में दो की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है। इनमें से एक का नाम वसीम अकरम और दूसरा का शकील अख्तर है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने पर अन्य की पहचान हो पायेगी।

अन्य ख़बरें

दिल्ली की जामा मस्जिद समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही बकरीद

Newsdesk

देश के हर जरूरतमंद तक समय पर खाद्यान्न पहुंचे, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

Newsdesk

सुरजेवाला ने कर्नाटक में ‘पॉवर शेयरिंग’ की अटकलों को खारिज किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading