18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नई मां बनने की जिम्मेदारियां समझती हूं : समीरा रेड्डी

Actress Sameera Reddy.

मुंबई, 24 मई | अभिनेत्री समीरा रेड्डी दो बच्चों की मां हैं और उनका कहना है कि वह इस बात को समझती हैं कि एक नई मां को किन चीजों का ख्याल रखना पड़ता है, खासकर इस तरह की एक मुश्किल घड़ी में। ‘रेस’, ‘मुसाफिर’ और ‘मैंने दिल तुझको दिया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं समीरा ने साल 2015 में हंस और पिछले साल जुलाई में नायरा का अपनी जिंदगी में स्वागत किया।

वह कहती हैं, “हर बार जब मैं अपनी बच्ची की तरफ देखती हूं, मुझे खुशी और सकारात्मकता का अनुभव होता है। डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस फोर्स और इस बड़े समुदाय के प्रयासों व निस्वार्थ प्रेम की ऐसी कई सारी कहानियां हैं, जिनके बारे में मैं अपनी बच्ची को बताऊंगी, जो हमारी सुरक्षा व सावधानी को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

वह आगे कहती हैं, “मैं समझती हूं कि इस तरह की एक मुश्किल घड़ी में एक नई मां बनी महिला को किन चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। मैंने हमेशा इस बात को माना है कि हम माएं अपूर्ण होते हुए भी परिपूर्ण हैं – तमाम उतार-चढ़ाव, चिंताएं, परिजनों से दूरी, ये भावनाएं स्वाभाविक हैं और मैं इस बारे में निश्चित हूं कि हम इस स्थिति से सशक्त बनकर उबरेंगे।”

डायपर्स ब्रांड पैम्पर्स की नई फिल्म ‘हैशटैगवेलकमटूदवल्र्ड’ ने समीरा के दिल के तारों को छुआ है।

वह कहती हैं, “आज हमारी इस दुनिया में कई खूबसूरत चीजें और प्यार मौजूद हैं। यह एक नई चीज की शुरुआत है और नए सिरे से शुरुआत करने के लिए भी एक बेहतर समय है।”

यह फिल्म इस बात को दर्शाती है कि चाहे कितनी ही अनिश्चितताएं क्यों न हो, एक मां जब अपने बच्चे को पहली बार गोद में लेती हैं, तो वह हमेशा नई उम्मीद और सकारात्मकता से घिरी होती है। अनिश्चितता की इस घड़ी में एक मां अपने बच्चे के लिए क्या चाहती हैं, यही इस फिल्म में दिखाया गया है।

फिल्म का मकसद यह भरोसा दिलाना है कि बच्चे एक ऐसी दुनिया में कदम रखते हैं, जो प्रेम, साहस और एकता से भरी हुई होती है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading