May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कमल नाथ और नकुल नाथ का छिंदवाड़ा दौरा मंगलवार से

Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath during an exclusive interview with IANS in Bhopal. 

छिंदवाड़ा, 24 मई | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ व उनके पुत्र व छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। छिंदवाड़ा को कोरोना संक्रमण के चलते ऑरेंज जोन में था, मगर अब ग्रीन जोन में आ गया है। सांसद कार्यालय से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, कमल नाथ एवं नकुलनाथ का 26 मई को छिंदवाड़ा आगमन होगा तथा वे 27 मई को छिंदवाड़ा निवास के बाद 28 मई को छिंदवाड़ा से रवाना होंगे।

बताया गया है कि लगभग 60 दिनों के लंबे लॉकडाउन के बाद भी कमल नाथ एवं नकुल नाथ का छिंदवाड़ा के आम नागरिकों सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क बना रहा। जिले की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी रखते हुए उन्होंने समय-समय पर उचित मार्गदर्शन, आर्थिक सहयोग व जन सामान्य को कोरोना से जंग लड़ने और लड़कर जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।

अन्य ख़बरें

उत्तराखंड: बनभूलपुरा हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की जमानत रद्द की

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: चुनाव के बाद हिंसा पर ‘जीरो टॉलरेंस’, चुनाव आयोग का मुख्य सचिव, डीजीपी और सीएपीएफ को निर्देश

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: चुनाव के बाद हिंसा पर ‘जीरो टॉलरेंस’, चुनाव आयोग का मुख्य सचिव, डीजीपी और सीएपीएफ को निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading