November 3, 2026
सी टाइम्स
शिक्षा

बिहार में 10वीं के परीक्षा-परिणाम घोषित, 80.59 प्रतिशत उत्तीर्ण

पटना, 26 मई | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 10वीं कक्षा (मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष करीब 81 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर.के. महाजन भी उपस्थित थे।

इस वर्ष 80़ 59 प्रतिशत यानी 12 लाख से से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हुए हैं। उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों में 6,13,485 छात्र और 5,90,545 छात्राएं शामिल हैं।

इस साल हिमांशु राज ने कुल 481 यानी 96़ 20 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में कुल 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 5,24,217 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और 2,75,402 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।

इस वर्ष कोरोना वायरस को लेकर परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन जारी किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस वर्ष 17 से 24 फरवरी के बीच परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में करीब 14़ 94 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

अन्य ख़बरें

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

डिग्री हाथ में, जिम्मेदारियाँ कंधों पर और अवसरों का इंतजार: जबलपुर के युवाओं की बीतती उम्र का हिसाब कौन देगा?

Newsdesk

46 स्कूली वाहन जब्त होने के विरोध में चालकों का प्रदर्शन, संचालन रुकने से अभिभावक परेशान

Newsdesk

Leave a Comment