38.7 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणवीर सिंह ने महामारी के प्रभाव पर की बात

Ranveer Singh

मुंबई, 26 मई | बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने साझा किया कि कोरोनावायरस महामारी से वह किस तरह से प्रभावित हुए हैं और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह कई दौर से होकर गुजर रहे हैं। रणवीर ने कहा, “लॉकडाउन की इस अवधि में मैं कई अलग-अलग तरह की चीजों में व्यस्त हूं। पहले के दो हफ्तों में उतना कुछ खास महसूस नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद एक महीना, आधा महीना और अब पूरे दो महीने, तो इस दौरान मैं कई भिन्न दौर से होकर गुजर रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “हर रोज सुबह उठकर जब आप मौजूदा स्थिति के बारे में पढ़ते हैं, तो देखते हैं कि हालात अभी बेहद गंभीर है। यह परेशान कर देने वाला है, न केवल हमारे देश में, बल्कि दुनिया भर में हमारे तमाम भाइयों व बहनों के साथ इस घातक महामारी के दौरान जो कुछ भी हो रहा है, उसका गवाह बनना वाकई में तबाह कर देने जैसा है।”

वह आगे कहते हैं, “पूरी दुनिया इस संकट की घड़ी का जिस तरह से सामना कर रही है, वह वाकई में दुखी कर देने वाला है। मैं समझता हूं कि आप इससे भावनात्मक व मानसिक तौर पर प्रभावित हैं। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी इस तरह की एक स्थिति के लिए तैयार रहा होगा।”

उन्होंने आगे बताया, “इस वक्त मैं घर पर हूं और इस वक्त को सकारात्मक तौर पर लेने की कोशिश कर रहा। सकारात्मक बने रहने का प्रयास कर रहा हूं, आशावादी बने रहने का प्रयास कर रहा हूं, चीजों के सकारात्मक पहलू को देखने, समझने व जानने का भी प्रयास कर रहा हूं।”

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading