October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

कोलकाता, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (26 दिसंबर) को गांगुली को हल्का बुखार था और सोमवार शाम (27 दिसंबर) को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

गांगुली का इस साल की शुरुआत में हृदय की बीमारी का इलाज किया गया था, उनकी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के तुरंत बाद उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होना एक एहतियाती कदम है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। 49 वर्षीय क्रिकेटर को पहले से मौजूद हृदय की बीमारी की स्थिति के कारण चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा घर पर आइसोलेट नहीं करने की सलाह दी गई थी।

गांगुली को कोविड -19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल की शुरूआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज गांगुली को इस साल जनवरी में सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी दो एंजियोप्लास्टी हुई थी।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment