May 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर सख्त चौकसी के चलते लगी ट्रैफिक जाम

New Delhi: The Delhi Noida Direct Flyway witnesses massive traffic jam after the Delhi Government announced certain relaxations during the fourth phase of the nationwde lockdown imposed to mitigate the spread of coronavirus, on May 20, 2020.

नई दिल्ली, 28 मई | दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर गुरुवार को वाहनों की भारी आवाजाही देखी गई। जिले में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने सोमवार को दिल्ली से लगी इसकी सीमा को सील कर दिया, जिसके चलते यहां वाहनों की भीड़ बड़ी संख्या में जमा हो गई।

चूंकि पुलिस यातायात कर रहे लोगों के ई-पास की सख्ती से जांच कर रहे थे इसलिए गुरुवार की सुबह गाजीपुर के पास ट्रैफिक जाम होते देखा गया। सड़क पर लगे बैरिकेडिंग से भी यह समस्या उत्पन्न हुई।

सीमा पार करने की अनुमति केवल उन लोगों को ही दी जा रही है, जिनके पास वाकई में कोई आवश्यक काम हो। डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और मीडियाकर्मियों को भी अपने पहचान पत्र के साथ सीमा पार जाने की अनुमति दी जा रही है।

इससे पहले, 19 मई को दिल्ली-गुरुग्राम और दिल्ली-नोएडा सीमा पर भी यही स्थिति देखने को मिली थी क्योंकि लॉकडाउन 4.0 के दूसरे दिन लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर निकल आए थे। यहां वाहनों की कतार लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबी थी क्योंकि सीमा पर तैनात पुलिस लोगों के पास और पहचान पत्र की जांच कर रहे थे।

अन्य ख़बरें

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, कनाडा में मुख्य हैंडलर का कत्ल; इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading