34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

तालिबान हमले में 7 अफगान पुलिसकर्मियों की मौत

ARAH, May 16, 2018 (Xinhua) — Photo taken on May 16, 2018 shows a destroyed military vehicle after a Taliban attack in Farah city, provincial capital of western Afghan province of Farah. Taliban militants in a surprise offensive launched early Tuesday reached to the gates of key Farah city in the western region of Afghanistan and have overrun some checkpoints, officials have confirmed. (Xinhua/STR)

काबुल, 28 मई| अफगानिस्तान के फराह प्रांत में तालिबान के हमले में कम से कम सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता साहिबुल्लाह मुहिब ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, “आतंकवादियों ने बुधवार को प्रांतीय राजधानी फराह शहर के बाहरी इलाके में रिगी गांव में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। पुलिस और आतंकवादियों की झड़प में आतंकवादियों के भी हताहत होने की सूचना मिली है।”

माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने घायल पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में लिया है।

तालिबान ने अभी हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

यह हमला तालिबान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन दिन तक चल रहे संघर्ष विराम के एक दिन बाद हुआ, जो मंगलवार को समाप्त हुआ था। तालिबान ने संघर्ष विराम का विस्तार नहीं किया है।

अन्य ख़बरें

रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ईयू ने 21वें प्रतिबंध पैकेज का किया

Newsdesk

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

Newsdesk

दक्षिण कोरिया में ‘बैलेट पेपर’ मामले ने पकड़ा तूल, पीएम बोले ‘मताधिकार लोकतंत्र की नींव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading