18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

इंडोनेशिया में कोरोना के 855 नए मामले

जकार्ता, 17 जनवरी (आईएएनएस)| इंडोनेशिया में रविवार को कोरोना के 855 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,271,649 हो गई है। ये जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 3 मौतें हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 144,170 हो गई जबकि एक दिन में कोरोना से 710 लोग ठीक हो गए, जिससे कुल रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,118,874 हो गई है।

समुद्री और निवेश मामलों के समन्वय मंत्री लुहुत बिनसर पंडजैतन ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, सरकार ने हर दो सप्ताह के बजाय हर हफ्ते अपने चार-स्तरीय कोरोना प्रतिबंधों का मूल्यांकन करने का फैसला किया है क्योंकि द्वीपसमूह देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, देश में अभी तक ओमिक्रॉन वेरिएंट से कोई मौत नहीं हुई है। उन्होंने आगे सुझाव दिया कि कंपनियां दो सप्ताह के लिए घर से काम करने की नीति लागू कर रही हैं।

इंडोनेशिया की सरकार कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों में तेजी ला रही है, जिसमें अब तक 17.63 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीकों की पहली खुराक दी गई है, जबकि 11.974 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

देश में 20.82 करोड़ लोगों को पूरी तरह से टीकाकरण करने के लक्ष्य के साथ, इंडोनेशिया की सरकार ने तीसरी बूस्टर खुराक सहित 29.738 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी हैं।

अन्य ख़बरें

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

अमेरिकी संसद में जुलाई को ‘इंडियन अमेरिकन हेरिटेज मंथ’ घोषित करने का प्रस्ताव, आधे से ज्यादा सांसदों का समर्थन

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading