17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल : कोरोना के 58 नए मामलों में एयर इंडिया के 7 और केबिन क्रू भी शामिल

तिरुवनंतपुरम, 30 मई | केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी राज्य में कोरोनावायरस के 58 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें एयर इंडिया के सात और केबिन क्रू भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल 624 कोरोना रोगियों का इलाज चल रहा है और अब तक 575 मरीज ठीक हो चुके हैं।

7 मई को मध्य पूर्व के देशों में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने का काम शुरू हुआ था।

शुक्रवार को एयर इंडिया के दो केबिन क्रू के कोरोना पॉजिटिव होने का पहला मामला सामने आया था। एयर इंडिया के नौ केबिन क्रू अब तक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

केरल में चार अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं जहां भारतीयों को लेकर लौटी उड़ानें उतरी थीं।

58 नए मामलों में से 17 विदेश से लौटे लोगों के मामले हैं और 31 भारत के विभिन्न जगहों

से लौटे लोगों के हैं, केवल 2 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं।

अब तक 1,28, 953 लोग घरों में और 1,204 विभिन्न अस्पतालों में क्वारंटीन हैं।

शैलजा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 3,206 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

शनिवार को राज्य में 5 और इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया, इसके साथ ही कुल संख्या 106 हो गई।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading