17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची, पूर्व सीएम हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे

देहरादून, 24 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है, जिसके मद्देनजर लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि बीते दिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 53 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी ने अब 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी भी 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है।

विधानसभा सीटों और उम्मीदवारों के नाम हैं : डोईवाला से मोहित उनियाल शर्मा,

कैंट से सूर्यकांत धस्माना, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जाती, खानपुर से सुभाष चौधरी, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, रामनगर से हरीश रावत, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, कालाढूंगी से डॉ. महेंद्र पाल और लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading