May 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील के साओ पाउलो में भारी बारिश, 18 की मौत

साओ पाउलो, 31 जनवरी (आईएएनएस)| ब्राजील के राज्य साओ पाउलो में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी गवर्नर जोआओ डोरिया ने दी है। डोरिया ने सोशल मीडिया पर कहा, “मैं भारी बारिश के कारण हुए नुकसान से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिपावों के साथ है। हम बचाव कार्य पर काम कर रहे हैं और मैंने प्रभावित लोगों की मदद के लिए संसाधनों को जारी करने को अधिकृत किया है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अग्निशमन विभाग का हवाला देते हुए बताया कि इस सप्ताह के अंत में तूफान से मरने वालों में 11 वयस्क और 7 बच्चे शामिल थे, जबकि लगभग 500 परिवारों को अपने घरों से भागना पड़ा था।

साओ पाउलो के महानगरीय क्षेत्र और रिबेराओ प्रेटो शहर में फ्रांसिस्को मोराटो, फ्रैंको दा रोचा, वरजिया पॉलिस्ता, अरुजा और एम्बु दास आर्टेस की नगर पालिकाओं में मौतें दर्ज की गई।

अन्य ख़बरें

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चार दिवसीय म्यांमार दौरे पर

Newsdesk

पाकिस्तान खुले तौर पर भारत में जनमत संग्रह के लिए एसएफजे के दबाव का कर रहा समर्थन, दुष्प्रचार युद्ध छेड़ा

Newsdesk

महंगे खिलौने नहीं, प्यार और खेल से होता है बच्चे का सही विकास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading