34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 61 लाख के पार, 3.71 लाख से अधिक मौतें

ANKARA, May 24, 2020 (Xinhua) — People wearing masks sit on benches at a Park in Ankara, Turkey, on May 24, 2020. Turkey on Sunday confirmed 1,141 new COVID-19 cases and 32 more deaths in the past 24 hours, according to Turkish Health Minister Fahrettin Koca. The total number of confirmed COVID-19 cases in Turkey rose to 156,827, while the death toll surged to 4,340, Koca tweeted. (Photo by Mustafa Kaya/Xinhua)

वाशिंगटन, 1 जून | कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 61 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 71 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “दुनियाभर में सोमवार सुबह तक कुल 61 लाख 65 हजार 181 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 71 हजार 995 रही।”

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 4 हजार 358 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 17 लाख 89 हजार 364 मामले दर्ज किए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण के 5 लाख 14 हजार 849 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 05 हजार 843 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 76 हजार 156 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 39 हजार 479 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 32 हजार 997 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 90 हजार 609 मामलों के साथ भारत, 1 लाख 89 हजार 09 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 83 हजार 410 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 64 हजार 476 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 63 हजार 942 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 51 हजार 466 मामलों के साथ ईरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 38 हजार 571 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 33 हजार 415 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 314 मौतों के साथ ब्राजील, 28 हजार 805 मौतों के साथ फ्रांस और 27 हजार 127 मौतों के साथ स्पेन शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ईयू ने 21वें प्रतिबंध पैकेज का किया

Newsdesk

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

Newsdesk

दक्षिण कोरिया में ‘बैलेट पेपर’ मामले ने पकड़ा तूल, पीएम बोले ‘मताधिकार लोकतंत्र की नींव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading