34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जलवायु परिवर्तन को अभी भी वास्तविक मुद्दा नहीं माना जाता : भूमि पेडनेकर

Actress Bhumi Pednekar

मुंबई, 2 जून | अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि एक अवधारणा के रूप में जलवायु परिवर्तन को अभी भी वास्तविक मुद्दा नहीं माना जाता है।

पांच जून को पर्यावरण दिवस है, जिसके संदर्भ में भूमि इस विषय पर जागरूकता लाने की कोशिश कर रही हैं।

भूमि ने कहा, “जलवायु परिवर्तन, एक अवधारणा के रूप में, अभी भी बहुत से लोगों द्वारा आज भी एक वास्तविक मुद्दा नहीं माना जाता है। दुनिया भर में ऐसे विविध और गंभीर जलवायु मुद्दे हैं, जिन्हें लोग महसूस भी नहीं कर रहे हैं- जैसे अकाल की वृद्धि, जंगलों में आग लगना, सूखा, बाढ़, समुद्र का स्तर बढ़ना, खाद्य और फसल नष्ट होना, देशों और महाद्वीपों में गर्मी गर्म लहर चलना।”

वह देशके हर नागरिक को क्लाइमेट वारियर बनते और पर्यावरण लिए योगदान देते देखना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि क्लाइमेट वारियर पहल उनके दिल के बहुत करीब है और इसका उद्देय जागरूकता लाना और युवाओं को इस पहल से जोड़ना है।

अन्य ख़बरें

जुबीन गर्ग मौत मामला : अदालत में पांच और गवाहों के बयान दर्ज

Newsdesk

लगान’ के 25 साल : एलआईएफएफ में स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान बोले- दिल से बनाई गई फिल्म

Newsdesk

बंटवारा 1947′ के मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का दर्द, परिवार की रक्षा करते नजर आए सनी देओल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading