जबलपुर 2 जून । कोरोना से स्वस्थ होने पर 13 व्यक्तियों को किया गया डिस्चार्ज । 75.39 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट । कोरोना से स्वस्थ होने पर कल मंगलवार 2 जून को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से 13 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है ।
यह प्रदेश में सबसे बेहतर है । इसके साथ ही जबलपुर में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर अब 75.39 प्रतिशत हो गया है । नई गाईड लाइन के अनुसार स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किये गये सभी 13 लोगों को अगले सात दिनों के लिये सुखसागर स्थित क्वारेन्टीन सेंटर में कवारेन्टीन किया गया है ।
इसे मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक संक्रमित 256 मरीजों में से स्वस्थ होने वाले की संख्या 193 हो गई है और 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 53 रह गये हैं ।
सोर्स: कलेक्टर जबलपुर


