28.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में अशांति के बीच सेना भेजने की दी चेतावनी

U.S. President Donald Trump. (File Photo)

वाशिंगटन, 3 जून | राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत पर बढ़ती अशांति को खत्म करने के लिए अब सेना भेजने को लेकर चेतावनी दी है।

बीबीसी ने राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से कहा, “प्रदर्शनकारियों को रोकने और अपने निवासियों को बचाने में यदि शहर और राज्य विफल रहते हैं, तो परेशानियों को तुरंत खत्म करने के लिए सेना की तैनाती की जाएगी।”

जॉर्ज फ्लोयड की मौत पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पिछले एक सप्ताह में बढ़ गए हैं। अमेरिका में नवंबर में चुनाव होना है। ऐसे में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना कर उन पर निशाना साधा था।

प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने की स्वतंत्रता की गारंटी देने वाले अमेरिकी संविधान का हवाला देते हुए डेमोक्रेट पार्टी के नेता ने कहा, “हम किसी राष्ट्रपति को अपनी आवाज बंद नहीं करने देंगे।”

लास वेगास के शेरिफ ने मंगलवार को कहा कि पुलिस द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश के दौरान गोली लगने से एक अधिकारी की मौत हो गई।

प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading