August 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 8 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

समस्तीपुर, 3 जून | बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक असंतुलित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े आठ लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

सरायरंजन के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आईएएनएस को बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-103 पर तीसवारा गांव के समीप देर रात कई लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे।

इसी दौरान समस्तीपुर से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक पर से चालक का नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते चला गया।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इधर, घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया और फिर उसमें आग लगा दी। चालक हालांकि भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र बयान देने वाली लड़की ने मांगी माफी, मां बोली- बेटी को गोद लें प्रधानमंत्री

Newsdesk

यूनिफिल के भविष्य को लेकर अनिश्चितता, दक्षिणी लेबनान के निवासी चिंतित

Newsdesk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading