19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक्शन रियलिटी सीरीज ‘इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर’ की मेजबानी करेंगे विद्युत जामवाल

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल, ‘इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर’ नामक अपने पहले नॉन-फिक्शन एक्शन रियलिटी शो की मेजबानी करेंगे।

‘कमांडो’ प्रसिद्ध अभिनेता चार सलाहकारों के साथ परम योद्धा को खोजने के लिए तैयार हैं, जिनके पास फोकस, नियंत्रण, ²ढ़ संकल्प, संतुलन, अनुशासन जैसी शारीरिक और मानसिक विशेषताओं का सही मिश्रण है।

शो के बारे में बात करते हुए विद्युत ने कहा कि मुझे जो काम दिया गया वह परम योद्धा को ढूंढने का है। जो किसी भी समय अपने दिमाग, शरीर और आत्मा के साथ सब कुछ अनुभव करता है। यही इस शो की अहमियत है, जहां हमने लड़ाकों को सबसे कठिन परिस्थितियों में डाल दिया है ताकि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें! जिस व्यक्ति ने खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित किया वह भारत का परम योद्धा होगा।

शो का प्रीमियर 4 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी प्लस और डिस्कवरी चैनल पर 14 मार्च को होगा।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading