27.6 C
Jabalpur
June 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूक्रेन से सुरक्षित अपने वतन वापस लौटे 182 छात्र

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| यूक्रेन में फंसे 182 छात्रों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एआईए की उड़ान आईएक्स-1202 बुखारेस्ट (रोमानिया) के हेनरी कोंडा हवाई अड्डे से यहां पहुंची, जिसमें महाराष्ट्र के लगभग 24 लोग शामिल थे। उनका स्वागत केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने किया।

पिछले कुछ दिनों में नई दिल्ली के लिए अन्य उड़ानों के अलावा, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करने वाली यह दूसरी उड़ान है, जो मुंबई पहुंची है, पहली विमान 26 फरवरी को यहां पहुंची थी, जिसमें 219 छात्र अपने वतन वापस लौटे।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहे सैकड़ों चिंतित माता-पिता और रिश्तेदार अपने बच्चों से मिले।

24 फरवरी से यूक्रेन में रूस द्वारा अपने सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से, महाराष्ट्र के लगभग 1,200 व्यक्ति, जिसमें ज्यादातर छात्र हैं, जो यूक्रेन में फंस गए हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के अधिकारियों को केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने और यहां लौटने वाले लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है।

पिछले कुछ दिनों में, कई छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एसओएस जारी किया था, जिसमें वे भारत सरकार से वतन वापस बुलाने की सख्त मांग कर रहे थे क्योंकि युक्रेन में भोजन-पानी-दवाओं जैसी बुनियादी चीजों की कमी के साथ स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना

Newsdesk

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 105 सैन्य अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण से सम्मानित किया

Newsdesk

कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading