28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चार धाम यात्रा के लिए नए निर्देश, यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन ने कार्य तेज किया

देहरादून, 2 मार्च (आईएएनएस)| आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों को 31 मार्च तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने सिलसिलेवार विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने पर चर्चा की। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के साथ गढ़वाल आयुक्त ने 31 मार्च तक यात्रा रूट पर पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सफाई आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में सभी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्विरियाल, डीआईजी रेंज केएस नगन्याल, एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह रावत, डीएम हरिद्वार विनय शंकर पांडेय, एडिशनल एसपी पौड़ी मनीषा जोशी, एसपी चमोली श्वेता चौबे, एसपी उत्तरकाशी प्रदीप राय आदि मौजूद रहे।

कोरोना संकट के चलते बीते दो साल से प्रभावित चारधाम यात्रा इस साल सुचारु होगी। चारधाम यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा। दो साल से बंद चल रहा ऋषिकेश के चारधाम यात्रा टर्मिनल कंपाउंड में स्थित फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र 15 अप्रैल तक खुल जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading