November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों के फॉर्म में कानूनी खामी : तन्खा

New Delhi: Congress leaders Kapil Sibal and Vivek Tankha during a press conference in New Delhi on April 26, 2018.

भोपाल, 3 जून | सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील और मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा है कि प्रदेश के राज्यसभा चुनाव के नतीजों को अदालत में चुनौती दी जा सकेगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म में कानूनी त्रुटि है। तन्खा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “जून 19 मप्र राज्यसभा चुनाव निर्धारित। तीन सीट और चार उम्मीदवार। चुनाव निश्चित। जीत-हार चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर। चुनाव कानून के जानकारों की राय में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म के एक्सेप्टेंस में बड़ी कानूनी त्रुटि हुई है। यह निश्चित, चुनाव परिणाम कोर्ट चुनौती के साये में।”

ज्ञात हो कि राज्य में राज्यसभा की तीन सीटें प्रभात झा, दिग्विजय सिंह और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल खत्म होने से रिक्त हुई हैं। इन सीटों के लिए 19 जून को मतदान होना है। इसके लिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभी हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा सुमेर सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment