28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू , 3 जून | पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के अपराह्न् 1.45 बजे नियंत्रण रेखा के समीप किरणी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा, “उन्होंने छोटे हथियारों का प्रयोग किया और मोर्टार से गोलाबारी करना शुरू कर दिया। भारतीय सेना भी हमले का माकूल जबाव दे रही है।”

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया है, जब पुलवामा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मुहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इन आतंकवादियों में स्वघोषित कमांडर अब्दुल रहमान ऊर्फ फौजी भाई शामिल था, जो आईईडी बनाने में माहिर था। वह अफगानिस्तन युद्ध में शामिल था और ऐसा माना जा रहा है कि उसका संबंध जेईएम के प्रमुख मसूद अजहर से था।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading