19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

जापान कोरोना प्रतिबंधों में ढील देगा

टोक्यो, 4 मार्च (आईएएनएस)| जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने घोषणा की है कि जापान 14 मार्च से अपने कोविड प्रतिबंधों में और ढील देगा जिससे विदेशों से आने वाले लोगों की दैनिक सीमा मौजूदा 5,000 से बढ़ाकर 7,000 कर दी जाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, किशिदा ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विदेशी छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता देने के लिए एक नई योजना का खुलासा किया क्योंकि पर्यटन के क्षेत्र में लोगों का यहां आने का रूझान कम ही देखा जा रहा है।

यह निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि प्रवेश प्रतिबंधों में चरणबद्ध ढील की प्रक्रिया काफी सख्त थी और इसकी देश और विदेश में आलोचना हो रही थी। जापान में शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो रहा है और ऐसे में छात्रों को प्रवेश देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

किशिदा ने ऐसे छात्रों को देश के लिए “खजाना” बताते हुए कहा “हम छात्रों को जापान आने में मदद करेंगे क्योंकि कई विदेशी छात्र चिंतित हैं कि क्या वे अप्रैल में शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले जापान में प्रवेश कर सकते हैं।”

गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में लगाए गए कोविड यात्रा प्रतिबंधों के कारण लगभग 150,000 विदेशी छात्र अभी भी जापान में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पिछले साल नवंबर में, जापान ने कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के संक्रमण के चलते विदेशी नागरिकों पर प्रभावी रूप से प्रवेश प्रतिबंध लागू किया था। इनके चलते पिछले सप्ताह तक विदेशों से जापानियों समेत कुल 3,500 लोगों को जापान में आने की अनुमति थी लेकिन पिछले मंगलवार से यह सीमा बढ़ाकर 5000 कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading