July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

हरियाणा में जुलाई से शुरू होगी स्कूली शिक्षा

Chandigarh: Haryana Assembly speaker Kanwar Pal Gujjar addresses a press conference in Chandigarh on March 25, 2015.

चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)| हरियाणा ने जुलाई से स्कूलों में और अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हम चरणबद्ध तरीके से स्कूली शिक्षा शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत कक्षा 10वीं से 12 वीं तक के स्कूल 1 जुलाई से और कक्षा 6वीं से 9वीं तक के लिए 15 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होगा।”

उन्होंने कहा, “कक्षाएं शिफ्ट में लगेंगी, ताकि एक कक्षा के आधे छात्र पहली पाली में आएं और बाकी दूसरी कक्षा में आएं। हम अभी तक पाली की समयसीमा तय नहीं कर पाए हैं।”

इस बीच, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने घोषणा की कि 10वीं कक्षा के परिणाम 8 जून को घोषित किए जाएंगे।

इसके अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि 12वीं कक्षा के छात्रों को 1 जुलाई से 15 जुलाई तक अपनी लंबित परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा।

अन्य ख़बरें

पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश

Newsdesk

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’

Newsdesk

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading