November 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक पुलिस ने मुंबई के गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु, 8 मार्च (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने मुंबई के एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अब्दुल अजीज खान उर्फ बच्चा खान को मंगलवार तड़के एक ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई पुलिस को 37 गंभीर अपराधों हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, लूट और नशीली दवाओं के मामलों में वांछित था।

बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) वामसी कृष्णा, अतिरिक्त एसपी लक्ष्मी गणेश और अनेकल के डिप्टी एसपी एम. मल्लेश के नेतृत्व वाली टीम को आरोपी व्यक्ति के एक निजी रेस्तरां में रहने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक विशेष अभियान चलाया गया।

गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास लोडेड गन थी, लेकिन टीम ने उसे काबू में कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चार जिंदा गोलियां, एक पिस्टल, 15 सिम कार्ड और 6 मोबाइल बरामद किए हैं।

आरोपी व्यवसायी सिकंदर राजू लुलादिया पर मुंबई में उसके कार्यालय में लोहे की रॉड से हमला करने के एक मामले में भी वांछित था। मुंबई पुलिस द्वारा शहर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में उसकी तलाश तेज करने के बाद आरोपी कर्नाटक में छिपा था।

अन्य ख़बरें

‘कोई सपना बहुत बड़ा नहीं, कोई चुनौती बहुत कठिन नहीं’: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्रतिभागियों को सराहा

Newsdesk

बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बीएनपी करेगी राजनीतिक मंथन, 40 से अधिक दलों से की जाएगी बातचीत!

Newsdesk

भारत ने स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई बड़ी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment