25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

मारियुपोल शहर को करना पड़ रहा भोजन की कमी का सामना : यूक्रेन के सांसद

कीव, 9 मार्च (आईएएनएस)| यूक्रेन के एक सांसद ने बीबीसी को बताया है कि दक्षिण-पूर्वी शहर मारियुपोल में अधिकारियों का मानना है अब उनके पास सिर्फ तीन दिन का भोजन बचा है। सांसद दिमित्रो गुरिन के माता-पिता मारियुपोल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेयर के कार्यालय ने उन्हें बताया था कि बंदरगाह शहर की सड़कें शवों से अटी पड़ी हैं और अधिकारियों को 33 लोगों के लिए सामूहिक कब्र खोदने के लिए मजबूर किया गया है, क्योंकि गोलाबारी के कारण कब्रिस्तान पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

गुरिन ने कहा, “अब हमारे सामने स्थिति यह है कि शांतिपूर्ण शहर के नागरिकों पर बमबारी हो रही है।”

उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता मारियुपोल के पूर्वी जिले में रहते हैं, इस क्षेत्र में कोई सैन्य बुनियादी ढांचा नहीं है और न ही कभी था।”

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सांसद ने पश्चिमी देशों से यह मानने का आग्रह किया कि तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है। उन्होंने अमेरिका से आग्रह किया कि वह पोलैंड को यूक्रेनी वायुसेना को पुराने मिग-29 लड़ाकू विमानों से लैस करने की अनुमति दे।

उन्होंने कहा, “इन बलों में शामिल होने पर एकमात्र सवाल यह है कि एक सप्ताह में और कितने यूक्रेनी लोग मरेंगे।”

सांसद ने कहा, “ग्रेट ब्रिटेन 80 साल पहले के इस विकल्प को याद करता है और हमें लगता है कि यह न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि आपके और आपके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प है।”

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे

Newsdesk

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्‍ट्रेट से पकड़ी अमेरिका की आधुनिक और उन्नत मानव रहित पनडुब्बी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading