18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उत्तराखंड की लाल कुआं सीट से हरीश रावत 7,000 वोटों से पीछे

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)| मतगणना के शुरूआती रुझानों के अनुसार, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब लाल कुआं निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 7,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10.30 बजे रावत को 7,939 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार 14,724 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अगर कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो रावत मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री पद के लिए निर्वाचित विधायक ही फैसला करेंगे। लेकिन, अब ऐसा लगता है कि देहरादून कांग्रेस से काफी दूर होती जा रही है।

प्रकाश ने कहा था कि कांग्रेस बिना किसी समर्थन के राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading