35.8 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीर : तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 12 मार्च (आईएएनएस)| कश्मीर के पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा जिलों में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 4 आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। इन 4 आतंकवादियों में से दो पुलवामा में और एक-एक हंदवाड़ा और गांदरबल में मारे गए।

अधिकारियों के अनुसार, दो आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी संगठन के थे और दो अन्य जैश-ए-मोहम्मद (जेईम) के थे।

इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर क्षेत्र विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया कि “हमने शुक्रवार रात 4 से 5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था। अब तक पुलवामा में मारे गए एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी, गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा का एक-एक आतंकी मारा गया। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म हो गई है। एक आतंकवादी को जिंदा गिरफ्तार किया गिया है।”

अन्य ख़बरें

रविवार को नहीं हुआ कचरा उठान, सड़कों पर फैली गंदगी से गौवंश के स्वास्थ्य पर खतरा

Newsdesk

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

गो संरक्षण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहा उत्तर प्रदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading