November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षा

सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म-2 की डेटशीट जारी की

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए दिनांक पत्र (डेटशीट) जारी की है। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। पहले टर्म की परीक्षाएं हो चुकी हैं। सीबीएसई अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी और सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी।

चूंकि महामारी के कारण स्कूल बंद हो गए थे, सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं में लगभग सभी विषयों के लिए दो पेपर के बीच अधिक अंतराल रखा है।

एक बयान में सीबीएसई बोर्ड ने कहा, “परीक्षाओं के बीच अंतराल इसलिए रखा गया है, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।”

बोर्ड ने यह भी कहा कि डेटशीट तैयार करते समय जीई-मेन समेत अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, 15 दिन के अभियान में 35 एफआईआर दर्ज

Newsdesk

बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर हमलों पर बोले एसबीआई चेयरमैन, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आईबीए के साथ मिलकर काम कर रहा बैंक

Newsdesk

Leave a Comment