18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव 12 अप्रैल को

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)| चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव 12 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने कहा, “आयोग ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल (संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) और बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां (एससी) और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में खाली सीटों के लिए उपचुनाव करने का फैसला किया है।”

ईसी के मुताबिक, राजपपत्र अधिसूचना जारी करना की तारीख 17 मार्च है और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 मार्च है। नामांकन की जांच 25 मार्च को होगी और 28 मार्च तक उम्मदवारी वापस ली जा सकेगी।

मतदान की तीरीख 12 अप्रैल होगी और मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी।

ईसी ने कहा, “उपचुनाव वाले जिलों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी।”

आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। ईवीएम और वीवीपैट पर्याप्त संख्या उपलब्ध कराई जाएगी।

मतदाता की पात्रता साबित करने के लिए फोटो पहचानपत्र मुख्य दस्तावेज होगा। हालांकि, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/पोस्ट ऑफिस द्वारा तस्वीर के साथ जारी पासबुक, एनपीआर, भारतीय पासपोर्ट, पेंशन के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड फोटोग्राफ के साथ दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी तस्वीर के साथ सेवा पहचानपत्र, एमपीएस/एमएलए/एमएलसी और अद्वितीय विकलांगता आईडी (यूडीआईडी) कार्ड को आधिकारिक पहचानपत्र माना जाएगा।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading