28.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सिंधिया परिवार के करीबी बालेंदु शुक्ल कांग्रेस में शामिल

भोपाल, 5 जून | कभी सिंधिया परिवार के करीबी रहे पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। शुक्ल अब तक भाजपा में थे। राजधानी के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को शुक्ल ने कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। कमल नाथ ने 74 वर्षीय शुक्ल को सदस्यता रसीद सौंपी। इस मौके पर पूर्व मंत्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति, लाखन सिंह, डॉ. गोविंद सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

शुक्ल सिंधिया राजघराने के करीबियों में गिने जाते रहे हैं। प्रदेश की सियासत में शुक्ल को माधवराव सिंधिया का प्रतिनिधि माना जाता था। माधवराव के निधन के बाद शुक्ल की सिंधिया परिवार से दूरियां बढ़ीं और उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर हार गए। इसके बाद शुक्ल भाजपा में चले गए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद शुक्ल ने अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading