19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जापान की देंत्सु ने बम की धमकी बाद टोक्यो मुख्यालय खाली कराया

टोक्यो, 5 जून (आईएएनएस)| जापान की सबसे बड़ी विज्ञापन एजेंसी देंत्सु ग्रुप कॉर्प ने बम की एक धमकी प्राप्त होने के बाद अपने टोक्यो मुख्यालय से कर्मचारियों को शुक्रवार को खाली करा लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मुख्यालय खाली करने का आदेश विज्ञापन कंपनी ने तब जारी किया, जब उसे उसकी वेबसाइट को एक धमकी भरा एक ई-मेल भेजा गया।

ई-मेल में कहा गया है, “देंत्सु के शिओडोम मुख्यालय इमारत में विस्फोट की चेतावनी, जिसकी समय सीमा सात जून, रविवार सुबह सात बजे है।”

देंत्सु ने कहा कि उसने टोक्यो बे के पास शिओडोम इलाके में स्थित इमारत को बंद कर दिया है और सप्ताहांत तक इमारत में किसी के आने जाने पर रोक लगा दी है।

कंपनी ने कोरोनावायरस महामारी के कारण अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था पहले ही कर दी थी।

वैश्विक विज्ञापन एवं मार्केटिंग एजेंसी ने कहा है कि उसने धमकी के बारे में प्रशासन को सूचित कर दिया है।

शिओडोम व्यापारिक जिले के चारों ओर सिथत इमारतों और वाणिज्यिक सुविधाओं की पुलिस ने घेरेबंदी कर दी है।

अन्य ख़बरें

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading