23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजीमोबाइल

ब्लैक लाइव्स मैटर, नस्लीय भेदभाव को संबोधित करेंगे : जुकरबर्ग

WASHINGTON, Oct. 23, 2019 (Xinhua) — Facebook CEO Mark Zuckerberg testifies before the U.S. House Financial Services Committee during An Examination of Facebook and Its Impact on the Financial Services and Housing Sectors hearing on Capitol Hill in Washington D.C., the United States, on Oct. 23, 2019. (Xinhua/Liu Jie)

सैन फ्रांसिस्को, 6 जून | फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विवादास्पद पोस्ट के खराब संचालन को लेकर कर्मचारियों के बीच बढ़ती परेशानियों को संबोधित करने की कोशिश की और यह भी कहा कि कंपनी ने नस्लीय न्याय को विकसित करने की दिशा में चीजों के निर्माण के लिए एक कार्यधारा की शुरुआत भी कर दी है। फेसबुक के कई मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने हिंसा को महिमामंडित करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से किए गए विवादास्पद पोस्ट पर जुकरबर्ग की निष्क्रियता की आलोचना की और यह भी कहा कि उन्हें अब नेताओं के तथ्यों की जांच शुरू करनी चाहिए और हानिकारक पोस्ट पर रोक लगानी चाहिए।

एक ज्ञापन में फेसबुक के सीईओ ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनका मंच अमेरिका सहित दुनिया भर में नस्लीय भेदभाव को दूर करने की दिशा में मददगार होगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपकी जिंदगियां मायने रखती हैं। अश्वेत लोगों की जिंदगी मायने रखती है।”

जुकरबर्ग का यह बयान उस वक्त आया, जब अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मद्देनजर फेसबुक के कर्मचारियों ने ट्रंप द्वारा किए गए पोस्ट पर कोई भी कार्रवाई न करने के चलते उनकी आलोचना की। उनकी इसी निष्क्रियता को लेकर कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने इस्तीफा भी दिया।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment