November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘आर्या’ के साथ मेरी यह “अविश्वसनीय” वापसी है : सुष्मिता सेन

Sushmita Sen teases powerful comeback with ‘Arya’.

मुंबई, 6 जून | अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘आर्या’ के साथ “अविश्वसनीय” वापसी का वादा किया है। वो कहती हैं कि यह एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

शो का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया, जिसमें परिवार, प्रेम, अपराध और पाप से मुक्त होने की एक कहानी की झलक दिखाई गई। सुष्मिता ने आर्या की भूमिका निभाई है।

सुष्मिता ने कहा, “आर्या ताकत, ²ढ़ संकल्प और अपराध से भरी दुनिया में सभी कमजोरियों का प्रतिनिधित्व करती है, जो पुरुषों द्वारा संचालित एक दुनिया है। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह परिवार, विश्वासघात और एक मां की कहानी है, जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस तरह का रोल पाने में एक दशक का समय लग गया और मैं इस अविश्वसनीय कहानी का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं राम माधवानी और उनकी टीम की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ऐसा लाइफटाइम रोल दिया।”

‘नीरजा’ फेम फिल्म निर्माता राम माधवानी के शो आर्या में उसके पति के रूप में चंद्रचूड़ सिंह भी हैं, जो अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल है।

अभिनय में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए, चंद्रचूड़ ने कहा, “डिजिटल सामग्री की सुंदरता यह है कि इसमें कहानी कहने का एक नया रूप है और मैं इस शो के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं। तनाव और तीव्रता का स्तर कई ट्विस्ट लेकर आता है और दर्शक लेकर लगातार अनुमान लगाते रहेंगे।”

‘आर्या’ लोकप्रिय डच क्राइम ड्रामा ‘पेनोजा’ का आधिकारिक रीमेक है। शो को संदीप श्रीवास्तव और अनु सिंह चौधरी ने लिखा है। इसमें नमित दास, सिकंदर खेर, जयंत कृपलानी, सोहिला कपूर, सुगंध गर्ग, माया सरीन, विश्वजीत प्रधान और मनीष चौधरी भी हैं।

एंडेमोल शाइन द्वारा सह-निर्मित यह सीरीज 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment