32.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

फ्रांसीसी सैन्य बलों ने इस्लामिक मगरिब प्रमुख को किया ढेर

SONDA (ESTONIA), April 19, 2017 (Xinhua) — Estonian soldiers participate in a military exercise in Sonda, northeastern Estonia, on April 19, 2017. The military exercise is for the preparation of the NATO training exercise Spring Storm taking place in May with the participation of British, Danish, French and U.S. Army soldiers. (Xinhua/Sergei Stepanov)

पेरिस, 6 जून (आईएएनएस)| इस्लामिक मगरिब (एक्यूआईएम) में अल कायदा नेता को उत्तरी माली में फ्रांसीसी सेना ने मार गिराया। यह जानकारी फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने दी। पार्ले ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “फ्रांसीसी सशस्त्र बलों ने 3 जून को अपने सहयोगियों के समर्थन के साथ उत्तरी माली में एक ऑपरेशन के दौरान इस्लामिक मगरिब (एक्यूएमआई) में अमीर अल कायदा, अब्देलमलेक ड्रूकडाल और उसके कई करीबी सहयोगियों को मार गिराया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके बयान का हवाला देते हुए कहा, “अब्देलमलेक ड्रूकडाल उत्तरी अफ्रीका और सहेल स्ट्रीप सहित जेएनआईएम का संचालक था।”

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उम्र के 40वें दशक के अंत में पहुंच चुका ड्रूकडेल ने अफगानिस्तान में सोवियत सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और इराक में अल कायदा के पूर्व नेता अबू मुसाब अल-जरकावी को अपनी प्रेरणा मानता था।

इसके नेतृत्व में एक्यूआईएम ने कई घातक हमले किए, जिसमें बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू में एक होटल पर साल 2016 का हमला भी शामिल है, जिसमें 30 लोग मारे गए और 150 घायल हो गए थे।

अन्य ख़बरें

ग्रीस के एथेंस में शास्त्रीय अध्ययन की दूसरी विश्व कांग्रेस का उद्घाटन

Newsdesk

मई 2026 में चीन की सीपीआई में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि

Newsdesk

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading