September 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीर में आतंकियों ने आम नागरिक को गोलियों से भूना

श्रीनगर, 7 जून | जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला जिले के बोमई इलाके में शनिवार की शाम आतंकवादियों ने एक आम नागरिक पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले शख्स की पहचान इशफाक अहमद नाजर के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि नाजर के बदन में गोलियों से गहरे जख्म हो गए। खून से लथपथ नाजर को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकी वारदात की तहकीकात चल रही है। अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि दहशतगर्दो ने इस तरह की वहशी वारदात को किन हालात में अंजाम दिया।

इस वारदात के बाद इलाके की नाकेबंदी कर आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर टीएमसी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Newsdesk

यूपीएससी भर्ती 2026: साइंटिस्ट सहित 122 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां जानें वैकेंसी से जुड़ी पूरी डिटेल

Newsdesk

मध्‍य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading