November 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पूर्व सैन्य प्रमुख पॉवेल ने कहा, ट्रम्प ने संविधान से हटकर काम किया

WASHINGTON, March 13, 2020 (Xinhua) — U.S. President Donald Trump (Front) addresses a news conference at the White House in Washington D.C., the United States, on March 13, 2020. U.S. President Donald Trump on Friday declared a national emergency to open up 50 billion U.S. dollars in federal aid to help combat the spread of COVID-19 across the country. (Xinhua/Liu Jie)

वाशिंगटन, 8 जून | अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री कॉलिन पावेल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नस्लभेदी विरोध प्रदर्शनों से निपटने के तरीके की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान से ‘हटकर काम’ किया है। बीबीसी ने सोमवार को बताया कि रिपब्लिकन और एक पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारी ने ट्रम्प की प्रतिक्रिया की निंदा की है, जिसमें रैलियों में सेना का उपयोग करने के लिए दी गई ट्रम्प की धमकी शामिल है।

उन्होंने कहा कि वह नवंबर के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन को वोट देंगे।

पावेल ने कहा, “हमारे पास एक संविधान है और हमें उस संविधान का पालन करना है। लेकिन राष्ट्रपति इससे दूर हो गए हैं।”

उधर राष्ट्रपति ट्रम्प ने पावेल को “हाईली ओवररेटेड” कहकर जवाब दिया।

पावेल एकमात्र अफ्रीकी अमेरिकी हैं, जिन्होंने संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष के रूप में काम किया है। इस टिप्पणी के साथ वे राष्ट्रपति ट्रम्प पर तीखे हमले करने वाले पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बढ़ती सूची में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत की वजह से हुई पूरे अमेरिका में नस्लवाद और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

-भारत एफटीए से बदलेगा भारत-जर्मनी व्यापार, टैरिफ घटेंगे, रोजगार बढ़ेंगे: डॉ. जैस्पर वीक

Newsdesk

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा ‘मिस्टर वीटो’ : ट्रंप

Newsdesk

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ‘अपनी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment