19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भविष्य में ज्यादा काम निर्देशक के रूप में करने की उम्मीद है: राधिका आप्टे

Radhika Apte.

मुंबई, 8 जून | राधिका आप्टे ने लघु फिल्म ‘द स्लीपवॉकर्स’ के साथ निर्देशन का रुख किया है और वह इसके रिलीज होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार करती हैं।

राधिका आप्टे ने लंदन से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मुझे इस (निर्देशन की) प्रक्रिया में बहुत मजा आया। मैं उत्साहित हूं क्योंकि उम्मीद है कि लोग इसे जल्द ही देख सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं निर्देशक के रूप में अधिक काम करूंगी।”

शाहना गोस्वामी और गुलशन देवैया अभिनीत लघु फिल्म राधिका द्वारा लिखी गई है।

उन्होंने नींद में चलने जैसा विषय क्यों चुना? इस पर अभिनेत्री ने कहा, “जो फिल्म के बारे में है असल में वह ट्रेलर में नहीं आया है, इसलिए मैं इसे अभी नहीं बता सकती। मुझे पिछले साल यह आइडिया मिला था।”

लॉकडाउन के दौरान राधिका अपने पति संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर के साथ लंदन में अपने घर में हैं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय के बाद काम से ब्रेक का आनंद ले रही हैं।

राधिका ने कहा, “घर पर समय बिताना अच्छा है और पूरे समय एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करना बहुत व्यस्तता भरा हो जाता है।”

उन्होंने आगे कहा, “लंदन में मौसम अच्छा है। कल अचानक बारिश हुई, जिससे मुझे ठंड का एहसास हुआ। इसके अलावा, लंदन में लॉकडाउन कम सख्त है, इसलिए टहलने या साइकिल चलाने के लिए बाहर जाना अधिक आसान है।”

अभिनय को लेकर बात करें राधिका के आगामी प्रोजेक्ट्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘रात अकेली है’ शामिल है। इसके अलावा उनके पास सह-कलाकार विजय वर्मा के साथ एक ओटीटी प्रोजेक्ट और आगामी सीरीज ‘शांताराम’ भी है, जिसमें वह चार्ली हन्नम के साथ हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading