November 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ट्रम्प के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार के साथ तोड़-फोड़

लॉस एंजेलिस, 9 जून | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर पर सप्ताहांत के दौरान विरोध में ब्लैक स्प्रे पेंट किया गया। 25 मई को पुलिस हिरासत में एक निहत्थे अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में ऐसा किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कई सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए, हॉलीवुड रिपोर्टर ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति के मार्कर में पहले ‘बीएलएम’ यानि कि ब्लैक लाइव्स मैटर लिखा गया और फिर ब्लैक स्प्रे-पेंट किया गया।

लॉस एंजेलिस पुलिस ने हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया कि वे इस बर्बरता से अनजान थे और वहां कोई शिकायतें भी दर्ज नहीं की गई थीं।

हॉलीवुड क्षेत्र ने हाल के दिनों में नस्लवाद और पुलिस की क्रूरता पर खासा विरोध देखा।

लगभग 20 हजार प्रदर्शनकारियों ने रविवार को हॉलीवुड की सड़कों पर बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया, जो लॉस एंजेलिस में लगभग दो हफ्तों में सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक था।

2016 के राष्ट्रपति पद की दौड़ की शुरूआत के बाद से हॉलीवुड बॉउलेवर्ड पर ट्रम्प स्टार कई बार ऐसी हरकतों का शिकार हो चुका है।

मिस यूनिवर्स पेजेंट का निर्माण करने और उनके हिट एनबीसी रियलिटी टेलीविजन शो, ‘द अपरेंटिस’ के लिए ट्रम्प को 2007 में स्टार से सम्मानित किया गया था।

अन्य ख़बरें

-भारत एफटीए से बदलेगा भारत-जर्मनी व्यापार, टैरिफ घटेंगे, रोजगार बढ़ेंगे: डॉ. जैस्पर वीक

Newsdesk

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा ‘मिस्टर वीटो’ : ट्रंप

Newsdesk

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ‘अपनी उपलब्धि

Newsdesk

Leave a Comment