40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘तेरा यार हूं मैं’ के कलाकारों में शामिल हुईं अमी

‘Khichdi’ actress Ami Trivedi joins cast of ‘Tera Yaar Hoon Main’.

मुंबई, 9 जून | अभिनेत्री अमी त्रिवेदी ‘तेरा यार हूं मैं’ के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। उनका कहना है कि यह एक दिलचस्प व चुनौतीपूर्ण किरदार है क्योंकि अब तक वह अधिकतर गुजराती किरदारों में ही दिखी हैं, लेकिन यह थोड़ा अलग है। वह शो में ऋषभ (अभिनेता अंश सिन्हा) के मां के किरदार में नजर आएंगी।

अमी ने कहा, “मैं सोनी सब चैनल पर इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं क्योंकि इसमें हल्के मिजाज की कॉमेडी पर गौर फरमाया गया है, जो कि मेरी पसंदीदा शैली भी है क्योंकि खुशियां बिखेरने में मुझे आनंद आता है। जब दर्शक अपने घरों में बैठे हैं, ऐसे समय में उन्हें हंसाने का मौका पाकर एक कलाकार के तौर पर मुझे खुशी का अनुभव होता है।”

‘तेरा यार हूं मैं’ जयपुर में रहने वाले एक परिवार की कहानी है और पिता-पुत्र की जोड़ी राजीव व ऋषभ के इर्द-गिर्द घूमती है।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये भारतीय खाद्य पदार्थ, मिलेगा फायदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading