34.8 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश

लखनऊ, 9 जून | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की वर्चुअल रैली पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “सुना है बिहार की तरह आज पश्चिम बंगाल में भी अरबों खर्च करके विश्व रिकार्ड बनाने वाली एक ‘वर्चुअल रैली’ हो रही है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुंचाने के प्रयास क्यों? दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है।”

इसके अलावा उन्होनें एक अन्य ट्वीट में कहा, ” पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा क्षेत्र में एक महीने से चीनी सेनाओं का अतिक्रमण देश को अस्वीकार्य है। सरकार को स़ख्त कदम उठाने चाहिए जिससे सेना का मनोबल बना रहे। चूंकि भाजपा एकाधिकारी फैसले लेती है अत: वह अपने को कमजोर समझ रही है जबकि जनता और प्रतिपक्ष इस विषय पर उनके साथ है।”

अन्य ख़बरें

सुरजेवाला ने कर्नाटक में ‘पॉवर शेयरिंग’ की अटकलों को खारिज किया

Newsdesk

एलजी वीके सक्सेना ने 12वीं टॉपर्स को दी बधाई, बोले- युवा भारत के भविष्य के निर्माता

Newsdesk

गुजरात में जनगणना 2027 के लिए चल रहे स्व-गणना अभियान में 23 लाख से अधिक नागरिक शामिल हुए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading