July 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 16 लोगों की मौत

काबुल, 10 जून | अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत के दारा-ए-सूफ बाला जिले में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। प्रांतीय पुलिस प्रमुख सफीउल्लाह ने सिन्हुआ को बताया, “यह दुखद घटना मंगलवार दोपहर को हुई। जिसमें से अब तक छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और शेष 10 लोगों के शव को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।”

इस बीच, स्थानीय लोगों ने कहा कि विस्फोट के दौरान वहां 30 से अधिक मजदूर मौजूद थे।

हालांकि, उप प्रांतीय गवर्नर सिफातुल्ला समंगानी ने कोयला खदानों के अंदर होने वाली दुखद घटनाओं के लिए मजदूरों को अवैध खुदाई, सुरक्षा उपायों और आवश्यक संसाधनों में कमी को जिम्मेदार ठहराया।

अन्य ख़बरें

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Newsdesk

पाकिस्तान: पांच साल में दर्ज हुए 333 ईशनिंदा केस, अधिकतर निकले फर्जी

Newsdesk

मध्यस्थ देशों के जरिए अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान जारी : ईरान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading