17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

आईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट

सैन फ्रांसिस्को, 10 जून| एप्पल जून के अंत तक आईफोन 12 सीरीज के लिए ईटीवी (इंजीनियरिंग वेलिडेसन एंड टेस्टिंग) के दूसरे चरण को पूरा करने की योजना बना रहा है। आईफोन 12 अपने इस सीरीज का उत्पादन जुलाई से शुरू करेगा।

डीजीटाइम की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 12 के सभी मॉडल का उत्पादन अगले महीने से शुरू होगा, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसकी लॉन्चिंग कब होगी।

इस साल आईफोन 12 लाइनअप में एप्पल दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, आईफोन प्रो मॉडल जिसमें 6.1 इंच और 6.5 इंच डिस्प्ले में आएगा, वहीं नॉन प्रो मॉडल में 5.4 और 6.1 इंच डिस्प्ले होगा।

विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने कहा कि आईफोन 12 मॉडल – आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स दोनों स्मार्टफोन में 5जी सपोर्ट करेगा।

एप्पल की आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग सितंबर में होना था, लेकिन कोरोनाावायरस के चलते इसे दो महीने टाल दिया गया है। अब कंपनी इसे नवंबर में लॉन्च कर सकती है ।

इन्वेस्टमेंट बैंक कोवेन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल की दूसरी तिमाही प्रोडक्शन 3.5 करोड़ यूनिट होने की उम्मीद है, जो पहली तिमाही से 5 प्रतिशत कम है और पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत कम है।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading