September 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मेरी आंखों में अभी भी तारे हैं: भूमि पेडनेकर

Actresses Bhumi Pednekar and Kiara Advani showed their bold avatar in a new calendar shoot. Celebrity photographer Dabboo Ratnani has unveiled the latest edition of his celebrity calendar. Bhumi also took to social media to post the photo in which she is posing on the bathtub sans clothes. She captioned it: “July 2020 #dabbooratnanicalendar.” Kiara, on the other hand, held a banana leaf for the shoot.

मुंबई, 10 जून | अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने ‘दम लगा के हईशा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘पति, पत्नी और वो’ जैसी फिल्मों में मजबूत भूमिकाओं के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। हालांकि उनका मानना है कि इस प्रसिद्धि से भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। भूमि ने कहा, “मैं अभी भी वही लड़की हूं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे अंदर अधिक बदलाव नहीं आए हैं। सफलता ने मुझे जरा भी नहीं बदला है। मैं अभी भी बहुत संवेदनशीन, महत्वाकांक्षी हूं, अभी भी मेरी आंखों में तारे हैं और बहुत बड़े सपने हैं। मुझे लगता है, मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलाव यह था कि मैंने बहुत कम उम्र में तय किया कि मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती हूं।”

वह उन लक्ष्यों का पीछा करना चाहती हैं जिन्हें वह एक कलाकार के रूप में हासिल करना चाहती हैं।

इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं वह काम करना चाहती हूं, जो मैं करना चाहती हूं और अपने लिए एक अलग जगह बनाना चाहती हूं। मैं चूहे की दौड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती और इसे लेकर मेरा ²ष्टकोण स्पष्ट है।”

अभिनेत्री का मानना है कि वह भाग्यशाली थीं कि उन्हें अभिनय में हाथ आजमाने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे अवसर मिले, और यह सब यशराज फिल्म्स में उस एक नौकरी के साथ शुरू हुआ। जब मैंने उनके साथ शुरुआत की तो मैं 17 साल की थी, मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही थी।”

गौरतलब है कि भूमि ने यशराज प्रोडक्शन हाउस में एक सहायक कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में शुरुआत की थी, इसके बाद उन्हें इसी बैनर की साल 2015 के प्रोडक्शन ‘दम लगा के हईशा’ से ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अन्य ख़बरें

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Newsdesk

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading