November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

किस तरह से ‘आर्या’ की टीम ने लॉकडाउन के बीच पूरा किया शो

Sushmita Sen teases powerful comeback with ‘Arya’.

मुंबई, 10 जून | आगामी वेब सीरीज ‘आर्या’ के लिए सुष्मिता सेन, चंद्रचूड़ सिंह और सिंकदर खेर जैसे कलाकारों ने अपने घर पर रहकर डबिंग के काम को पूरा किया और इस प्रक्रिया की अपनी अलग चुनौतियां थीं। कोविड-19 का दुनिया पर हमला बोलने से पहले ही शो की शूटिंग पूरी कर ली गई थी, लेकिन डबिंग और पोस्ट प्रोडक्शन को लॉकडाउन में पूरा किया गया। टीम ने डबिंग के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ़ निकाला।

घर से डबिंग करने के अनुभव को साझा करते हुए सुष्मिता कहती हैं, “यह पहली बार है, जब हम सभी ने कुछ ऐसा किया। हमने घर पर डब करने के लिए एक अनूठा तरीका ढूंढ़ निकाला और अपने-अपने हिस्से के काम को पूरा किया। मैंने अपने क्लॉसेट या अलमारी में एक जगह ढूंढ़ निकाला, जहां मैं कपड़ों के बीच में खड़ी हो जाती थी और अपने लैपटॉप को ऊपर की ओर रखकर डब करती थी, इस दौरान मैं जितना संभव हो सके इस जगह को साउंडप्रूफ बनाने की कोशिश की।”

इस पर चंद्रचूड़ सिंह ने कहा, “मैं चिड़ियों की चहचहाहट और घर के अन्य शोर-शराबे से बचने के लिए पसीने से तर-बतर होकर अपने क्लॉसेट में खड़े रहकर डब करता था। यह असहज था, लेकिन इससे अपना काम अच्छे से पूरा हो पाया।”

‘नीरजा’ फेम फिल्मकार राम माधवानी इसके निर्देशक हैं। यह मशहूर डच क्राइम थ्रिलर ‘पेनोजा’ पर आधारित है, जिसे संदीप श्रीवास्तव और अनु सिंह चौधरी ने लिखा है।

यह सीरीज 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment