29.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शिवराज के विस क्षेत्र में आदिवासियों के चिटफंड कंपनी ने 4.5 करोड़ हड़पे : दिग्विजय

Bhopal: Congress’s Lok Sabha candidate from Bhopal, Digvijaya Singh waves at supporters during an election campaign for the forthcoming Lok Sabha polls, in Bhopal on May 10, 2019.

भोपाल, 11 जून | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आदिवासियों के साढ़े चार करोड़ रुपए एक चिटफंड कंपनी द्वारा हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसमें भाजपा के लोगों की दलाल की भूमिका रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है, “वे पिछले दिनों सीहोर जिले के नसरुल्लागंज विकासखंड के आमला पानी गांव गए थे, जो पंचायत कोटवानी में आता है। यहां एक आदिवासियों का मजरा टोला है। यहां के आदिवासियों ने बताया है कि उन्हें एक चिटफंड कंपनी ने खुद को बैंक बताते हुए छह साल में रकम दोगुना करने का भरोसा दिलाया था ।

इस पर इन बारेला समुदाय के आदिवासियों ने लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए कंपनी के एजेंट को सौंप दिए। छह साल गुजरने के बाद जब इन आदिवासियों ने कंपनी से रकम मांगी तो कंपनी ने दोगुनी रकम देने से इंकार कर दिया।

दिग्विजय सिंह का आरोप है कि इस सारे काम में भाजपा के दलाल सक्रिय रहे हैं, आदिवासियों को गुमराह किया गया है और उन्होंने ही हरदा से चिटफंड कंपनी का कार्यालय नसरुल्लागंज खुलवाया था और यह कंपनी रकम लेकर चंपत हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि इन आदिवासियों की जमीन घोगरा बांध में डूब गई थी और इनको दो लाख प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया गया था। कांग्रेस के शासनकाल में इन आदिवासियों को जमीन के बदले जमीन भी दिए जाने का प्रावधान था, मगर ऐसा नहीं हुआ। इन आदिवासियों को जो जमीन डूब के बदले रकम मिली थी उसे एक चिटफंड कंपनी हड़प गई है।

दिग्विजय सिंह का आरोप है कि वर्ष 2018 में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते हुए कंपनी द्वारा ठगे गए आदिवासियों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होने दी बल्कि शिकायतकर्ता के मुखिया को ही आठ दिन के लिए जेल भेज दिया था।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading