29.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा सरकार की नाक के तले होता रहा महाघोटाला : प्रियंका

लखनऊ, 11 जून | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार की नाक तले सिस्टम में बैठे सांठगांठ से महाघोटाला होता रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरूवार को ट्वीटर के माध्यम से एक चैनल का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। भाजपा सरकार की नाक तले ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से होता रहा। साल भर इसे दबाए रखा। अब सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना ही होगा।”

ज्ञात हो कि 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की काउसंलिंग शुरू होते ही सवालों के विवाद को लेकर हाई कोर्ट के आदेश पर इसे रोकना पड़ा था। सरकार इसके खिलाफ डबल बेंच में गई है। इसी बीच प्रयागराज में पकड़े गए गिरोह, आरक्षण पर सवाल जैसे तमाम विवाद खड़े हो गए हैं। विपक्ष इसको लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इस लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी व अपर मुख्य सचिव रेणुका ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को पूरी स्थितियों से अवगत कराया।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading